Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandसिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने इम्तियाज आलम

सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने इम्तियाज आलम

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश कमेटी का चुनाव रविवार को रांची के पारसटोली स्थित इसलहिया कम्युनिटी हॉल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इससे पहले दिन के 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। फि‍र शाम 4 बजे से मतों की गि‍नती शुरू हुई और देर शाम तक परिणाम आ गया। अध्यक्ष पद पर इम्तियाज आलम (रामगढ़), उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी (चतरा), सचिव फिरोज अहमद उर्फ गोल्डन (गढ़वा), सह सचिव मो मुस्तकीम (डाल्टनगंज) और कोषाध्यक्ष पद पर असगर आलम (पलामू) निर्वाचित हुए। चुनाव की प्रक्रिया सोसाइटी के रांची जि‍ला सदर अफ़ज़ल आलम और मो नवाब सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुई।

एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिये 21 सदस्‍यों का चयन

प्रदेश कमिटी के गठन के बाद एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिये 21 सदस्‍यों का चयन किया गया। वहीं, रांची के सदर अफ़ज़ल आलम को प्रदेश कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। चुनाव कार्य संपन्न कराने में इम्तियाज आलम, शमशुल होदा, सनोवर आलम, तोहिद आलम का अहम योगदान रहा। वहीं चुनाव ऑब्जर्वर टीम में इम्तियाज आलम,असीम जफर, मो ज़िसान, मक्शुद आलम और हाजी अकरम शामिल थे।

Read More : कैमरून में फंसे झारखंड के 11 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी, एयरपोर्ट पर स्‍वागत

Read More : PM मोदी ने ‘मन की बात’ में संविधान से लेकर महाकुंभ तक का किया जिक्र

Read More : निलंबित IAS पूजा सिंघल का वापस हो सकता है निलंबन, कमेटी कर रही विचार

Read More : 1 जनवरी को बाबा बैद्यनाथ के शीर्घ दर्शन के लिये चुकानी होगी दोगुनी कीमत

Read More : प्लेन क्रैश, 85 लोगों की द’र्दनाक मौ’त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments