Kml Desk: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन 1 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तकनिकी कारणों से इन ट्रेनों का परिचाल रद्द किया गया है। इस कारण 27 फरवरी को हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती (12873) और रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825) रद्द रहेंगी। इसके अलावा, 28 फरवरी को हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12817) भी निरस्त रहेगी। इस बीच, 23 फरवरी से 2 मार्च तक कई अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव होगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले एक रेलवे अपडेट जरुर प्राप्त कर ले।
READ MORE:चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखिए दोनों टीमों के प्लेइंग 11
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 23 और 25 फरवरी को ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस रद्द।
- 24 और 26 फरवरी को दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया-मुरी) रद्द।
- 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया-मुरी) रद्द।
- 27 फरवरी को ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती रद्द।
- 27 फरवरी को ट्रेन संख्या 12825 रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द।
- 27 फरवरी और 1 मार्च को ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस रद्द।