Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandजारी में धड़ल्ले से फल फूल रहा अवैध ईंट भट्ठा का कारोबार,...

जारी में धड़ल्ले से फल फूल रहा अवैध ईंट भट्ठा का कारोबार, प्रशासन मौन

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Gumla/Jari: अवैध खनन को रोकने के लिए राज्य सरकार ने टास्क फोर्स बनाई है। खनन विभाग अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी भी कर जा रही है। वहीं जारी प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह, कटिम्बा, पुलुंग, जरदा गोविंदपुर, भिखमपुर बंडोटोली सहित विभिन्न गांवों में अवैध उत्खनन कर धड़ल्ले से बांग्ला ईंट भट्ठा का कारोबार संचालित किया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से इन ईंट भट्ठा संचालकों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही चला जा रहा है और बिना किसी रोक टोक के यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।

वातावरण हो रहा प्रदूषि‍त, नदियों और जंगलों का भी हो रहा दोहन

सूत्रों की मानें, तो बांग्ला ईंट भट्‌ठा लगाने की अनुमति निजी काम की शर्त पर दी जाती है। लेकिन इसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। इससे सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ ही साथ ईंट भट्ठों से निकलने वाले धुआं से वातावरण भी प्रदूषि‍त हो रहा है। वहीं ईंट भट्ठा चलाने के लिये संचालकों द्वारा नदियों का दोहन भी किया जा रहा है। अवैध बंग्ला भट्ठा लगाने के लिए आसपास की नदियों से बालू का अवैध उठाव भी हो रहा है। वहीं ईंट पकाने के लिए जंगलों से पेड़ों की भी अवैध कटाई हो रही है। लेकिन, इस पर रोक लगाने कत दिशा में प्रशासन का रवैया उदासीन प्रतीत होता है। वहीं, ये बांग्ला ईंट भट्ठा संचालक पर्यावरण एवं श्रम कानून को भी धता बता रहे हैं। इनके पास न तो पर्यावरण विभाग की NOC है और न ही ईंट भट्ठा चलाने का लाइसेंस।

सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए बांग्ला ईंट भट्ठा लगाने का है प्रावधान

बांग्ला ईंट भट्ठा लगाने का प्रावधान केवल घरेलू उपयोग के लिए ही होता है, व्यवसाय के लिए नहीं। इसके लिए जिला खनन विभाग से आदेश लेना पड़ता है। लेकिन जारी प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्ला ईंट भट्ठा व्यावसायिक उपयोग के लिए लगाए जा रहे हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि किसी भी सरकारी भवन निर्माण के इस्टीमेट में चिमनी भट्ठा का ईंट लगाने का प्रावधान रहता है। लेकिन ठेकेदार अधिक लाभ कमाने के चक्कर में चिमनी भट्ठा की जगह बांग्ला भट्ठा के ईंट का उपयोग करते हैं। इससे सरकार के राजस्व की चोरी भी होती है।

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : हेमंत सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किये, BJP किसानों की दुश्मन: डॉ. इरफान अंसारी

Read More : रांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबि‍त, रांची DC ने की अनुशंसा

Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments