Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeCrimeचाईबासा में सुरक्षा बल के जवानों ने IED बम किया बरामद, बम...

चाईबासा में सुरक्षा बल के जवानों ने IED बम किया बरामद, बम निरोधक दस्ता की मदद से किया गया विनष्ट

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Chaibasa: चाईबासा के गोईलकेरा स्थित लेमसाडीह के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आइईडी बम को बरामद किया। यह बम स्थानीय पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा खोजा गया और बम निरोधक दस्ता की मदद से विनष्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह बम नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमले के उद्देश्य से रखा था, लेकिन सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इस बम को नष्ट कर दिया, जिससे नक्सलियों की योजना विफल हो गई। फिलहाल जंगल में सुरक्षा बल के जवान लगातार सर्च अभियान चला रहे है।
Read More :IOCL ने अप्रेंटिस के 457 पदों के लिए निकाली भर्तियां, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे

चाईबासा में लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान

बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलवाद की समस्या को लेकर सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। हाल के दिनों में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में जल्द शांति स्थापित करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दावा किया है कि झारखंड के कई ऐसे जिले है जहां नक्सवाद का पूरी तरह से सफाया हो गया है। केवल 5 प्रतिशत नक्सली झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सीमित है। जिनका जल्द ही सफाया कर दिया जाएगा। इसी के मद्दे नजर लगातार चाईबासा के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Read More : प्रयागराज से रांची आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments