Hazaribagh : हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। इस अगलगी से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आग की लपटों ने सभी टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जा रही है।
वहीं इस मामले में जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने बताया कि मेला खत्म हो चुका था। लेकिन टेंट गांधी मैदान में ही पड़ा हुआ था। इस अगलगी की घटना के कारण टेंट हाउस के बांस की बल्ली, प्लास्टिक, कपड़ा, तिरपाल, चादर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग टायर जलाकर खुद को गर्म कर रहे थे। खुद को गर्म करने के बाद उन्होंने टायर को वहीं फेंक दिया, जहां मेला लगा हुआ था। जिससे आग सामान में फैल गई और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना को लेकर मेले के संचालक ने बताया कि 10 से 12 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि डिज्नीलैंड मेले को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान सामान में आग लग गई।
Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत
Read More : JPSC अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट
Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम