Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeNationalHMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के...

HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KhabarMantraLive: साल 2025 की शुरुआत के साथ ही चीन में एक और वायरस ने दस्तक दी है, जिसे HMPV (Human Metapneumovirus) के नाम से जाना जाता है। यह वायरस बच्चों समेत कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अधिक प्रभावित कर रहा है। चीन के उत्तरी प्रांतों में अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें इस वायरस के प्रकोप को दर्शा रही हैं। इसने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी की तरह ही चिंता बढ़ा दी है।

HMPV वायरस के लक्षण

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, HMPV के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं:

  1. खांसी
  2. बुखार
  3. नाक बंद होना
  4. सांस लेने में तकलीफ

यह वायरस खासतौर पर छोटे बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर हमला करता है। संक्रमण तीन से पांच दिनों के भीतर गंभीर रूप ले सकता है।

कैसे फैलता है यह वायरस?

HMPV वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, या नजदीकी संपर्क जैसे हाथ मिलाने से फैलता है। यह वायरस कोविड-19 की तरह ही सांस के जरिए और सतहों के संपर्क से भी फैल सकता है।

भारत में स्थिति और तैयारी

भारत में इस वायरस को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बेंगलुरु में एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसे निगरानी में रखा गया है। भारत सरकार पहले से ही अलर्ट मोड में है और इससे जुड़े संभावित खतरों पर नज़र रख रही है।

संक्रमण से बचाव के उपाय

HMPV वायरस से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरती जा सकती हैं:

  1. हाथ धोना: दिन में कई बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  2. मास्क पहनें: भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें।
  3. नजदीकी संपर्क से बचें: बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।
  4. साफ-सफाई रखें: गंदे हाथों से मुंह, नाक और आंखों को छूने से बचें।
  5. इम्यूनिटी मजबूत करें: स्वस्थ आहार लें और नियमित व्यायाम करें।

चीन में HMPV वायरस पर सरकार की प्रतिक्रिया

चीन का कहना है कि वह इस वायरस पर निगरानी रख रहा है। लेकिन कोविड महामारी के समय की घटनाओं को देखते हुए, चीन की पारदर्शिता पर भरोसा करना मुश्किल है। भारत जैसे घनी आबादी वाले देश में इस वायरस के प्रसार का खतरा अधिक हो सकता है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : हेमंत सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किये, BJP किसानों की दुश्मन: डॉ. इरफान अंसारी

Read More : रांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबि‍त, रांची DC ने की अनुशंसा

Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments