Ranchi: पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रांची के रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की जघन्य हत्या पर गहरी नाराजगी जताई है। महतो ने आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और चैन की बंशी बजा रहे हैं, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महतो ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री या तो अपराधियों की चुनौती स्वीकार करें और कानून व्यवस्था सुधारें, या फिर अपने पद से इस्तीफा दें।
दुकान में घुस कर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बता दें कि आजसू नेता कि हत्या गुरूवार रात को रवि स्टील झिरी रोड स्थित मामा कॉम्प्लेक्स में की गयी थी। बताया जा रहा है कि भूपल साव अपने दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर उनके दुकान में आय़ा औऱ 5 से 7 मिनट तक सामान देखा। जिसके बाद अचानक उसने चाकू निकाल कर भूपल साव का गला रेत दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से अपराधी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद जब भूपल साव का खुन दुकान के बाहर निकला तब वहां के स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने भूपल को पंडरा के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी चंदन सिन्हा, सीटी एसपी राजकुमार मेहता समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुजेट की जांच कर रही है। ताकि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। वहीं घटना के अगले दिन यानी शुक्रवार को पंडरा के स्थानीय लोगों ने पंडरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया साथ ही सरकार औऱ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घंटो सड़क जाम करने के बाद पुलिस के आश्वासन दिए जाने के बाद जाम को मुक्त कराया गया।
Read More :–2025 का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें सूतक काल मान्य होगा या नहीं
Read More :- अनिल टाइगर हत्याकांड: प्रदर्शनकरियों से डीएसपी ने कहा- क्रिमिनलवा त पकड़ाइये गइल… सरकार त चली और 5 साल चली
Read More :- डायलॉग बाजी छोड़कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें सीएम: बाबूलाल मरांडी
Read More :- पहले भाजपा और अब आजसू नेता की हत्या, सड़कों पर स्थानीय लोगों का दिख रहा आक्रोश
Read More :- झारखंड में खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी में आरक्षण और आर्थिक लाभ