Saturday, April 12, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandअपनी ही पत्नी और ढाई साल के मासूम के साथ कर डाला...

अपनी ही पत्नी और ढाई साल के मासूम के साथ कर डाला ये कांड

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Saraikela : सरायकेला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और ढाई साल के बच्चे को जहर देकर मार डाला है। मामला चौका थाना क्षेत्र के कुरली गांव का बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रोहित महतो फरार है। ग्रामीणों के अनुसार रोहित महतो की शादी 2021 में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। ग्रामीणों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कल भी किसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और बच्चे को जहर दे दिया। लेकिन मामले का खुलासा तो जांच के बाद ही हो पायेगा।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के संबंध में बताया कि चौक थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि फरार आरोपी रोहित महतो के बुजुर्ग पिता ही घर पर मौजूद हैं, जिन्होंने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह उन्हें इसकी जानकारी हुई। इस घटना से गांव में गम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments