Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandहजारीबाग SDO पर पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप, FIR...

हजारीबाग SDO पर पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप, FIR दर्ज

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Hazaribagh : हजारीबाग जिला के सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोप लगाने वाले एसडीओ का साले राजू कुमार गुप्ता हैं। उन्होंने अशोक कुमार समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें एसडीओ के पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी का नाम शामिल है।

अशोक कुमार के साले राजू कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन अनीता कुमारी को जलाकर मारने का कोशिश की गई है। राजू कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी 65 फीसदी जल गई है और अभी रांची के देव कमल हॉस्पिटल में जीवन और मौत से जूझ रही है। अशोक कुमार के साले राजू कुमार द्वारा लोहसिंघना थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 26 दिसंबर को सुबह 08.45 बजे पूर्वाहन उसकी बहन अनीता कुमारी के पति सदर एसडीओ हजारीबाग ने फोन से सूचना दी गई की आपकी बहन जल गई है। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। आनन-फानन में पुनः फोन किया तो पता चला कि उनकी बहन को आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग से रेफर कर दिया गया है और उसे बोकारो बीजीएस हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। जबकि घटना कैसे और कब हुई ये नहीं बताया गया।

राजू कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि घटना के बारे में पता करने में पता चला कि सुबह 07.00 बजे जब उसकी बहन बोकारो हॉस्पिटल पहुंची तो उन्होंने देखा कि उसकी बहन का शरीर और मुंह काफी जल गया है। डॉक्टर से मिलने पर बताया गया कि अनीता कुमारी का 65 प्रतिशत भाग जल चुका है। वह बार-बार बोल रही थी कि उसके पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है।

आवेदन में कहा गया है कि अवैध संबंध के मामले को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। एक बार इस मामले में दोनों के परिवारों ने बैठ के बातचीत भी की थी। जिसमें अशोक कुमार ने कहा था कि अगली बार से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। फिर एक बार बीच में इसी मामला में दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद उनके घर पहुंचने पर अशोक कुमार ने बोला कि जहां जाना है वहां जाओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं, सब को बर्बाद कर दूंगा। यही बात इनके पिता दुर्योधन साव, भाई शिवनंदन कुमार और रिंकू देवी ने भी धमकाते हुए कही।

लोहसिंघना थाना में एफआईआर दर्ज करने पहुंचे सदर एसडीओ अशोक कुमार के साले राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन अनीता कुमारी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से 20 नवंबर 2011 में हुआ था। इनके अभी दो बच्चे हैं। वहीं मामले में एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदक राजू कुमार गुप्ता के द्वारा प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच भी शुरू कर दी गई है। इसमें चार लोगों पर आवेदक ने आरोप लगाया है।

Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा

Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments