Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी आपस में विरोधी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका नहीं चूक रही हैं। इस चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी JMM ने एक बार फिर BJP और EVM को आड़े हाथों लिया है। JMM ने अपने ऑफिसियल ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया है कि अगर बैलट पेपर से चुनाव हुए होते तो INDIA गठबंधन कम से कम 75 सीटें जीतती। झारखंड में भाजपा के 11 साल के तानाशाही शासन के ख़िलाफ़ झारखंडियों में काफी आक्रोश है, जिसका अंदाजा BJP नहीं लगा पा रही है। अगर BJP को झारखंड में वापसी की सोचनी भी है, तो जल्द से जल्द हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ वापस करे।
अगर बैलट पेपर से चुनाव हुए होते तो INDIA गठबंधन कम से कम 75 सीटें जीतती।
झारखंड में भाजपा के 11 साल के तानाशाही शासन के ख़िलाफ़ झारखंडियों में काफ़ी आक्रोश है जिसका अंदाज़ा भाजपा नहीं लगा पा रही है।
अगर उन्हें झारखंड में अब वापसी की सोचनी भी है तो जल्द से जल्द हम झारखंडियों…
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) November 27, 2024
BJP का कांग्रेस पर तंज- हमेशा रोती रहती है कांग्रेस
झारखंड विधानसभा चुनाव में NDA को मिली करारी हार के बाद BJP कांग्रेस पार्टी पर हमलावर रूख अपनाये हुए है। झारखंड BJP ने अपने ऑफिसियल ‘एक्स’ हैंडल पर पूर्व PM राजीव गांधी का एक पुराना विडियो और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हाल के एक विडियो पोस्ट किया है। एक विडियो में राजीव गांधी को बैलेट से पड़े मतों पर सवाल उठाते दिखा गया है, जबकि दूसरे विडियो में खरगे EVM पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। अपने पोस्ट में BJP ने लिखा है कि जब-जब सामने हार दिखती है, तब-तब कांग्रेस रोना रोती है। पहले बैलेट पेपर का रोना रोती थी और अब EVM का।
जब-जब सामने हार दिखती है,
तब-तब कांग्रेस रोना रोती है!पहले बैलेट पेपर का रोना रोती थी और अब EVM का… pic.twitter.com/RR81SeaoYX
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) November 27, 2024
Read More : CBI की चार्जशीट में खुलासा, प्रथम व द्वितीय JPSC परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी
Read More : कल अकेले ही CM की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल पर जिच कायम
Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी
Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी
Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार