Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeCrimeCrime News :देर रात घर से निकला दामाद, सुबह घरवालों को मिली...

Crime News :देर रात घर से निकला दामाद, सुबह घरवालों को मिली बुरी खबर

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Jharkhand: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली गांव में ससुराल आए एक दामाद का शव सुबह कुएं में  मिलने से गाँव में मातम फ़ैल गया । मृतक की पहचान गुमला बैरसा नकटी टोली निवासी महरु उरांव के रूप में की गयी है ।

बताया जा रहा है की महरु उरांव शुक्रवार को अपने ससुर राजदेव भगत के घर परिवार सहित मेहमानी के लिए नवडीहा महुवाटोली आया था। शनिवार देर रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकला। रात में जब महरु उरांव घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह कुएं में गिर गया है। रात अधिक होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका।

रविवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

घाघरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो ।

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : हेमंत सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किये, BJP किसानों की दुश्मन: डॉ. इरफान अंसारी

Read More : रांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबि‍त, रांची DC ने की अनुशंसा

Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments