Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeNationalपूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार

पूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने कि बात केंद्रीय गृह मंत्रालय कह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी जानकारी उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी दे दी गयी है।

इस मामले में इससे पहले कांग्रेस की ओर से जगह आवंटन को लेकर सरकार की आलोचना की गई। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अंतिम संस्कार के लिए उचित जगह आवंटन करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि ऐसी जगह आवंटित की जाए जहां स्मारक बनाया जा सके।

इस संबंध में मंत्रालय की ओर से देर रात एक विज्ञप्ति जारी की गई। इसका शीर्षक था, ‘पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के संबंध में मामले के तथ्य’। इसमें मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सरकार को कांग्रेस प्रमुख से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इस बीच अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है। इसके लिए जगह आवंटित की जानी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व करने वाले और आर्थिक सुधारों का श्रेय पाने वाले सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वह 2004 से 2014 के बीच 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न ढूंढ़ना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है। पार्टी ने यह मुद्दा तब उठाया जब गृह मंत्रालय ने कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11.45 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा

Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments