Chaibasa : भाजपा सदर चाईबासा विधानसभा प्रत्याशी गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनके सुख-दुख में सहभागी रही है, भले पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है, पर पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को प्रत्याशी समझ कर इस चुनाव में अपनी ताकत झोंके। भाजपा को रोकने के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। चाईबासा विधानसभा के विधायक रहे वर्तमान मंत्री की कार्यप्रणाली से जनता दुखी है और इस बार भाजपा को जीत दिलाने का मन बना चुकी है।” मौका था आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का। बैठक चाईबासा के भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी थी।
मौके पर गीता बालमुचू ने चाईबासा विधानसभा की जनता से 24 अक्टूबर को नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता और पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।