Ranchi: अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने के प्रमुख गौतम अडानी ने आज शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। विशेष विमान से रांची पहुंचे गौतम अडानी लगभग साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात जारी है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, पूंजी निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा हो रही है। झारखंड सरकार चाहती है कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जाएं, वहीं अडानी ग्रुप इस दिशा में निवेश को लेकर गंभीर है।
गोड्डा पावर प्लांट पर भी हो रही है चर्चा
सूत्रों का कहना है कि बैठक में गोड्डा में स्थापित अडानी पावर प्लांट को लेकर भी चर्चा हो रही है। हाल ही में विधायक प्रदीप यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बाद राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अडानी ग्रुप के साथ हुए समझौते की शर्तों की समीक्षा करेगी।
औद्योगीकरण और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
इस मुलाकात को झारखंड के औद्योगिक विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान यह कह चुके हैं कि राज्य में विकास की रफ्तार को तेज किया जाएगा। वहीं, गौतम अडानी पहले भी अपने बेटे की शादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्योता भेज चुके हैं, जिससे दोनों के बीच अच्छे संबंध भी माने जा रहे हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक के बाद झारखंड में औद्योगीकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नई पहल देखने को मिलेगी। साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिसका फायदा राज्यवासियों को मिलेगा।
Read More :- हेमंत सोरेन कानून व्यवस्था सुधारें या पद से दें इस्तीफा: सुदेश महतो
Read more :- 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें सूतक काल मान्य होगा या नहीं
Read More :- अनिल टाइगर हत्याकांड: प्रदर्शनकरियों से डीएसपी ने कहा- क्रिमिनलवा त पकड़ाइये गइल… सरकार त चली और 5 साल चली
Read More :- डायलॉग बाजी छोड़कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें सीएम: बाबूलाल मरांडी
Read More :- पहले भाजपा और अब आजसू नेता की हत्या, सड़कों पर स्थानीय लोगों का दिख रहा आक्रोश