New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज