Ranchi: झारखंड के पूर्व CM और ओडिशा के राज्यपाल रह चुके रघुबर दास झारखंड BJP में अब हेडमास्टर की भूमिका में नजर आयेंगे। रघुबर की BJP में एंट्री के पहले ही प्रदेश के मठाधीशों में हड़कंप मचा हुआ है। विधानसभा चुनाव में मिली पार्टी को करारी हार के बाद प्रदेश नेतृत्व की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे थे, जिसमें निशाने पर कई पूर्व CM और पार्टी के कद्दावर नेता थे। अब रघुबर की वापसी के साथ ही यह कयास लगने शुरू हो चुके हैं कि उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। जाहिर है कि रघुबर अपनी पूर्व की राजनीतिक पारी के दौरान कठोर कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। लिहाजा, पार्टी के मठाधीश यह मान कर चल रहे हैं कि रघुबर की देखरेख में ही उनका आगे का राजनीतिक भविष्य तय हाेगा।
BJP की सदस्यता लेने के साथ सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे रघुबर
रघुबर दास कल यानी 10 जनवरी को दिन के 12.15 बजे BJP प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व CM बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद उपस्थित रहेंगे। बता दें कि रघुबर दास ने दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। अब फिर से BJP की सदस्यता लेने के साथ वे सक्रिय राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए
Read More : झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची समेत कई जिलों का गिरेगा पारा
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 9 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय