Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeNationalट्रक और कार की भीषण टक्कर में पांच लोगों की चली गयी...

ट्रक और कार की भीषण टक्कर में पांच लोगों की चली गयी जान

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

UP : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मदनापुर थाना क्षेत्र के पास बीती रात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन लोगों एक ही परिवार से थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी, एसपी सिटी पुलिस बल के साथ राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डीएम ने बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि थाना कांट क्षेत्र के नवादा जिले के रहने वाले 40 साल के रियासत अली, 38 साल की पत्नी आमना बेगम, 7 साल की बेटी गुड़िया, खुशी, सुबहान और अरमान के साथ अपनी कार से दिल्ली जाने के लिए देर रात नौ बजे निकले थे। अर्टिगा कार में उनकी जान पहचान का एक और परिवार बैठा था। घर से निकलते ही जैसे ही कार मदनापुर के बरखेड़ा के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

Read More : अडाणी और मणिपुर प्रकरण पर कांग्रेस का राजभवन मार्च

Read More : CM हेमंत ने बकाया के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी को दिया दो टूक जवाब

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : चावल तस्करों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा : मंत्री इरफान अंसारी

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments