Monday, March 31, 2025
spot_img
HomeAstrology2025 का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें सूतक काल मान्य होगा या...

2025 का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें सूतक काल मान्य होगा या नहीं

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Kml Desk: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को चैत्र अमावस्या के दिन होगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इस ग्रहण का सूतक काल लागू नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे समाप्त होगा, यानी यह ग्रहण कुल 3 घंटे 53 मिनट तक रहेगा।

चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इसके कारण कोई धार्मिक प्रतिबंध नहीं होंगे। लोग इस दौरान सामान्य रूप से पूजा, तर्पण और दान आदि कार्य कर सकेंगे। ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कोई विशेष सावधानियाँ नहीं बरतनी होंगी, क्योंकि इसका भारत पर कोई दृश्य या प्रभावी असर नहीं होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, और अन्य क्षेत्रों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में इसका कोई दृश्य प्रभाव नहीं रहेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • ग्रहण के समय धर्मिक ग्रंथों का पाठ या मंत्र जाप करें। इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
  • ग्रहण से पहले घर में रखी खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते या कुशा डालें, ताकि वे दुषित न हों।
  • ग्रहण के बाद स्नान करें और मंदिर की सफाई करके पूजा करें। इसके बाद दान करना भी शुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • ग्रहण के दौरान भूलकर भी मंदिर में प्रवेश न करें या भगवान की मूर्तियों को न छुएं।
  • भोजन पकाना और खाना इस दौरान मना होता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • बाल या नाखून काटना भी इस दिन से बचना चाहिए।
  • तामसिक भोजन जैसे मांस, शराब का सेवन भी ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।
  • महिलाओं को इस दिन श्रृंगार से बचने की सलाह दी जाती है।
  • नुकीली चीजों जैसे कैंची, चाकू, सुई का प्रयोग भी न करें।

सूतक काल का असर

बता दें कि सूतक काल, वह समय होता है जब ग्रहण के प्रभाव से कुछ कार्यों की मनाही होती है। चूंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Read More :- अनिल टाइगर हत्याकांड: प्रदर्शनकरियों से डीएसपी ने कहा- क्रिमिनलवा त पकड़ाइये गइल… सरकार त चली और 5 साल चली

Read More :- डायलॉग बाजी छोड़कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें सीएम: बाबूलाल मरांडी

Read More :- पहले भाजपा और अब आजसू नेता की हत्या, सड़कों पर स्थानीय लोगों का दिख रहा आक्रोश

Read More :-  झारखंड में खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी में आरक्षण और आर्थिक लाभ

Read More :- फुलप्रूफ प्‍लानिंग कर हजारीबाग में की गई थी एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments