Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandबसपा प्रत्याशियों की पहली LIST जारी

बसपा प्रत्याशियों की पहली LIST जारी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 24 प्रत्याशियों के नाम हैं, जो विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। बता दें की बहुजन समाज पार्टी ने पलामू की मानी जाने वाली बिश्रामपुर विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता उर्फ ​​राजन मेहता को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पलामू के पांकी विधानसभा सीट से जितेंद्र पासवान, गढ़वा से अजय कुमार चौधरी, भवनाथपुर से पंकज कुमार और मनिका से आशीष सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में पलामू के बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता उर्फ ​​राजन मेहता ने कहा कि पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा सीट के लिये भी उम्मीदवार की सूची जारी की जाएगी। राजन मेहता ने कहा कि वे 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। बहुजन समाज पार्टी ने जामताड़ा से तरुण गुप्ता, मधुपुर से जियाउल हक, देवघर से ज्ञान रंजन, बरकट्ठा से सरयू प्रसाद, रामगढ़ से बिन्नू कुमार महतो, बोकारो से राजेश कुमार महतो, निरसा से वकील बाउरी, धनबाद से अनवरी खातून, टुंडी से मोतीलाल किस्कू को मैदान में उतारा है।

वहीं बहरागोड़ा से सनत कुमार महतो, जमशेदपुर पश्चिम से वृन्दावन दास, ईचागढ़ से कल्याण चंद्र सिंह, सरायकेला से रवींद्र उरांव, चाईबासा से तुरी सुंडी, मनोहरपुर से परदेसी लाल मुंडा, सिसई से वंदे कुमार तिर्की, बिष्णुपुर से स्टीफन किंडो, अनुज कुंडेश्वर सिमडेगा से और शिवराज बड़ाईक कोलेबिरा से उम्मीदवार बनाये गये हैं।

देखें पूरी लिस्ट….

लिस्ट

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments