Hazaribagh : हजारीबाग में फिल्मी स्टाइल में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चेपाकला ग्राम निवासी 38 वर्षीय प्रकाश ठाकुर की अपराधियों ने उसके ही घर में घुसकर शुक्रवार को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। प्रकाश ठाकुर को सिर में तीन गोली मारी गयी है जिसका निशान उसके सर पर है। प्रकाश ठाकुर हत्या समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी था।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के पहले अपराधियों नें गांव के करीब एक दर्जन घरों को बाहर से छिटकिनी लगाकर लॉक कर दिया था और बिजली भी काट दी थी। अपने घर में अकेले रह रहा प्रकाश ठाकुर हाल ही में जेल से बाहर आया था। अपराधियों ने प्रकाश ठाकुर के सिर में गोली मारी है। सिर में तीन गोली मारे जाने के निशान हैं। घटना को अंजाम देने के पश्चात अपराधी प्रकाश ठाकुर की स्कार्पियो लेकर भाग गये।
Read More : JAC बोर्ड में मैट्रिक का EXAM फॉर्म आज से कर पाएंगे जमा… कैसे देखिये
Read More : बाबूलाल का CM हेमंत से आग्रह, आलू के लिये ममता सरकार से करें बात
Read More : रांची DC ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र
Read More : Cyclone Fengal मचाएगा तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद