Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandजनता के मुद्दों की लड़ाई ही आजसू पार्टी की पहचान: सुदेश महतो

जनता के मुद्दों की लड़ाई ही आजसू पार्टी की पहचान: सुदेश महतो

Fighting for public issues is the identity of AJSU Party: Sudesh Mahato

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Palamu: आजसू पार्टी की प्रमंडलीय स्तररीय बैठक पलामू में हुई। इस दौरान संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए आजसू पार्टी की आगे की रणनीति पर अपने विचार रखे। सुदेश महतो ने कहा कि हम मुख्य विपक्ष की भूमिका में रह कर झारखंडी हितों की आवाज को बुलंद करेंगे।
जनता की आवाज बन राज्यहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे
सुदेश महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंडी मुद्दों पर हमारी पार्टी की मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति जरूरी है। हम राज्य के हर प्रखंड में जाएंगे और संगठन का विस्तार करेंगे, ताकि हमारी पार्टी मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा सके और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनमुद्दों कि लड़ाई आजसू पार्टी की पहचान रही है। हम अन्याय के खिलाफ आंदोलन करेंगे और झारखंड के खनिज और संसाधनों की लूट को रोकेंगे।
संगठन सशक्तीकरण को लेकर 50 प्रखंडों में बनेगी ग्राम कमेटी
बैठक में निर्णय लिया गया कि पलामू प्रमंडल अंतर्गत आने वाले 50 प्रखंडों में ग्राम कमेटियों का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना और संगठन को और सशक्त बनाना होगा। प्रत्येक प्रखंड में कमेटी के प्रभारी और पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो बूथ स्तर तक जनता के मुद्दों को उठाने में मदद करेंगे।
झारखंड को हमने बनाया और हम ही संवारेंगे: देवशरण भगत
आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य निर्माण का दर्द जानते हैं। राज्य के मुद्दों को लेकर हम संघर्ष तेज करेंगे। साथ ही साथ मुख्य विपक्ष की भूमिका में झारखंड और झारखंडियात की लड़ाई को तेज करेंगे। वहीं पार्टी के युवा नेता संजय मेहता ने कहा कि आजसू पार्टी हर गांव में पहुंच कर झारखंड को सशक्त बनाएगी। संजय ने कहा कि झारखंड में पार्टी का विस्तार 32 हजार से अधिक गांवों तक होगा।
पलामू प्रमंडल के सभी 9 नगर इकाइयों में भी बनेगी कमेटी
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पलामू प्रमंडल के अंतर्गत 6 अनुमंडल में 50 प्रखंडों और 9 नगर इकाइयों में पार्टी की कमेटियां बनाई जाएंगी। यह कदम पार्टी के संगठन को और मजबूत करेगा और लोगों के बीच पार्टी की उपस्थिति को बढ़ाएगा। यह भी तय किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को और भी ज्यादा प्रभावी रूप से प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा। बैठक को पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर और विजेता वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सतीश कुमार, गुप्तेश्वर ठाकुर, विकेश शुक्ला, इम्तियाज़ नाजमी, बबलू गुप्ता, विजेता वर्मा, विजय कुमार, उमेश कुमार, तुलसी शुक्ला, दिलीप चौधरी, अमित पांडेय, दीपक शर्मा, परवाज़ खान, चम्पा देवी के अलावा पलामू प्रमंडल क्षेत्र के सातों जिला के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments