Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandBokaro के इस इलाके में भयंकर ब्लास्ट, फिर...

Bokaro के इस इलाके में भयंकर ब्लास्ट, फिर…

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा फेज 3 स्थित बाली एसके स्टील प्लांट में बुधवार की देर रात बॉयलर फटने से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये। घटना के बाद घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिये बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कंपनी के मालिक और अधिकारी ने तुरंत अस्पताल पहुंच कर मजदूरों का हाल जाना।

बताया जा रहा है कि बालीडीह थाना क्षेत्र के बाली एसके स्टील प्लांट में बुधवार देर रात काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया। घटना में काम कर रहे 4 श्रमिक गंभीर रुप से झुलस गये। इसके बाद लोगों ने सभी घायल मजदूरों को बीजीएच पहुंचाया जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों में 18 वर्षीय विकास यादव, 19 वर्षीयरघुवर, 28 वर्षीय दशरथ और 22 वर्षीय रोशन शामिल है। घटना के बाद कंपनी के मालिक और अधिकारी ने तुरंत बीजीएच अस्पताल पहुंच कर मजदूरों के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि मजदूरों की श्वास नलियां गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। कंपनी के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया है।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments