New Delhi : बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठा चक्रवाती तूफान फेंगल (Fengal) आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में दस्तक दे चुका है। इसके चलते तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। IMD यानी भारत मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात फेंगल (Fengal) पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु- पुडुचेरी तटों को पार कर गया है। यह 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसका असर से तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
चक्रवात फेंगल (Fengal) के प्रभाव के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। यह समुद्री तट वाले अन्य राज्यों में भी असर छोड़ रहा है।
भारतीय सेना की चेन्नई गैरीसन बटालियन को पुडुचेरी प्रशासन ने शनिवार देर रात करीब 1 बजे बाढ़ वाले क्षेत्रों में बचाव प्रयासों के लिए बुलाया। पुडुचेरी के कृष्णानगर क्षेत्र में लगभग 500 घरों में फंसे नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए जवानों ने ऑपरेशन चलाया, जहां कुछ इलाकों में पानी का स्तर 5 फीट तक पहुंच गया था। जलभराव वाले क्षेत्रों से 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है।
Read More : JAC बोर्ड में मैट्रिक का EXAM फॉर्म आज से कर पाएंगे जमा… कैसे देखिये
Read More : बाबूलाल का CM हेमंत से आग्रह, आलू के लिये ममता सरकार से करें बात
Read More : रांची DC ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र
Read More : Cyclone Fengal मचाएगा तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद