Ranchi: भारत निवार्चन आयोग सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करेगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने उन अधिकारियों के नाम की सूची जारी कर दी है। बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट/ यूनियन टेरेटरी अवार्ड के लिये पूरे देश में तीन अधिकारियों को चुना गया है। इनमें झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के. रवि कुमार, महाराष्ट्र के CEO एस. चोकलिंगम और जम्मू कश्मीर के CEO पांडुरंग के. पोले का चयन किया गया है।
पूर्वी सिंहभूम के DC अनन्य मित्तल को जनरल कैटेगरी अवार्ड
अलग अलग प्रदेश एवं केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव संपन्न होने और नयी सरकार के गठन के बाद यह सूची जारी की गयी है। सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची में झारखंड के दो अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें CEO के रवि कुमार को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट/ यूनियन टेरेटरी अवार्ड और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (DC) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल को जनरल कैटेगरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड श्रेणी में बिहार, मध्य प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा के एक-एक तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर दो-दो अधिकारी का नाम भी शामिल है।
Read More : राज्य कर्मियों का होगा स्वास्थ्य बीमा, हेमंत कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर
Read More : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित IAS पूजा सिंघल निलंबन मुक्त, कार्मिक में पदस्थापना
Read More : बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, AK-47 बरामद
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होगा ट्राइबल टूरिज्म, माइंस टूरिज्म को भी मिलेगा बढ़ावा
Read More : झारखंड के चार जिलों में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, जानें डिटेल्स