Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandतमाड़ विधानसभा से छोटे भाई के विरुद्ध ताल ठोकेंगे बड़े भाई

तमाड़ विधानसभा से छोटे भाई के विरुद्ध ताल ठोकेंगे बड़े भाई

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पार्टी ने रविवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। सबसे खास बात यह है कि झारखंड पार्टी की सूची जारी होने के बाद Khabar Mantra Live की खबर पर भी मुहर लग गयी है। दरअसल, पार्टी ने तमाड़ विधानसभा से पूर्व विधायक स्‍व. रमेश सिंह मुंडा के बड़े पुत्र राजकुमार सिंह मुंडा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

Khabar Mantra Live की खबर पर लगी मुहर

गौरतलब है कि Khabar Mantra Live ने दो दिन पहले ही तमाड़ में छोटे भाई के विरुद्ध बड़े भाई के चुनाव मैदान में खड़ा होने की बात बतायी थी। वहीं राजकुमार सिंह मुंडा के भाई विकास सिंह मुंडा के JMM के टिकट पर चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है। बता दें कि चार दिन पहले झारखंड पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस हिसाब से पार्टी अब तक 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। झारखंड पार्टी की ओर से पहले ही कह दिया गया है कि झारखंड पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

देखिये झारखंड पार्टी की दूसरी सूची

विधानसभा – उम्‍मीदवार का नाम

तमाड़ – राजकुमार सिंह मुंडा

खरसावां – सिद्धार्थ होनहागा

बड़कागांव – मुख्‍तार अंसारी

सि‍मरिया – लाल किशोर दास

जगन्‍नाथपुर – लक्ष्‍मी नारायण गागराई

Read More :

Read More :

Read More : 

Read More : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments