Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandBreaking News: सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नजर आया, ईद-उल-फितर 30...

Breaking News: सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नजर आया, ईद-उल-फितर 30 मार्च 2025 को मनाई जाएगी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Eid 2025: सऊदी अरब की वेधशालाओं ने शनिवार, 29 मार्च 2025 को शव्वाल का चांद देखने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही रमजान का महीना समाप्त हो गया है और ईद-उल-फितर का पर्व रविवार, 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।

ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। रमजान के पूरे महीने रोज़े रखने और इबादत करने के बाद, यह पर्व खुशी और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। इस दिन विशेष नमाज अदा की जाती है, जरूरतमंदों को फितरा दिया जाता है और परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार मनाया जाता है।

सऊदी अरब में शव्वाल का चांद दिखने के बाद अब भारत समेत अन्य देशों में भी चांद देखने को लेकर निगाहें टिकी हुई हैं। भारत में ईद का पर्व एक दिन बाद यानी 31 मार्च 2025 को मनाए जाने की संभावना है, बशर्ते यहां शव्वाल का चांद 30 मार्च को दिखाई दे।

ईद के मौके पर बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, सेवईं और अन्य पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। इस दिन मस्जिदों में नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी जाती है।

Read More :- वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ रांची में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, पूर्व सदस्य मोहम्मद इबरार अहमद ने जताई आपत्ति

Read More :- सरहुल और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Read More :- बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी,तीन छात्रों ने प्राप्त किया पहला स्थान

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments