Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeCrimeशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर पर ED की रेड,...

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर पर ED की रेड, 15 ठिकानों पर दी दबिश

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KML Desk: बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED ने रेड की है। आज सुबह करीब 6 बजे ED की टीम सांता क्रूज स्थित बॉलीवुड प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के आवास पर पहुंची। यहां वे अपनी पत्‍नी शिल्‍पा शेट्टी के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पोर्नोग्राफी के जरिये मनी लान्ड्रिंग मामले में ED ने दबिश दी है। इसके साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी ED की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्‍ट्र और उत्तर प्रदेश में करीब 15 ठिकानों पर एक साथ ED की टीम ने दबिश दी है।

ED ने बंगला और फार्म हाउस खाली कराने का भेजा था नोटिस

बता दें, ED ने विगत 3 अक्टूबर को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू स्थित बंगला और पुणे के फार्म हाउस को खाली करने का नोटिस भेजा था। यह नोटिस मनी लान्‍ड्रिंग से जुड़े मामले में दिया गया था। कुंद्रा पर बिटकॉइन के जरिये पैसे की हेरफेरी का आरोप था।

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुके हैं कुंद्रा

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर ‘अश्लील’ फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस के अधिकारियों का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। पुलिस ने यह भी कहा था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिये मोटी कमाई कर रही थी। दरअसल, एक लड़की ने मुंबई के मालवाणी थाने में राज कुंद्रा और इनकी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि ये लोग फि‍ल्‍मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों से अश्‍लील फि‍ल्‍म करा रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच में पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने का खुलासा हुआ था।

Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का RIMS में निधन

Read More : CM हेमंत सोरेन ने धरती आबा के परपोते को दी श्रद्धांजलि

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments