Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर चंपाई सोरेन फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होने वाले हैं। पहले आप इस वायरल वीडियो को देख लीजिये…
MASSIVE BREAKING 🚨
Champai Soren now wants to return home to JMM.
Earlier he left JMM and joined BJP and now wants to return to JMM.
Burnool Moment for Sanghis 😂 pic.twitter.com/LWuSBGjTVi
— Amoxicillin (@__Amoxicillin_) December 1, 2024
चंपाई सोरेन झारखंड के बुजुर्ग और कद्दावर नेता हैं। सरायकेला विधानसभा सीट से 7 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले झामुमो छोड़कर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। लंबे अरसे के बाद सरायकेला (एसटी) विधानसभा सीट पर चंपाई सोरेन ने भाजपा को जीत दिलाई। भाजपा ने उन्हें सरायकेला से ही उम्मीदवार बनाया था। चंपाई सोरेन के खिलाफ उनके चिर प्रतिद्वंद्वी गणेश महली इस बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। जिसके बाद चंपाई सोरेन को भाजपा का टिकट मिलने से नाराज गणेश महली झामुमो में शामिल हो गए थे।
भाजपा ने कोल्हान प्रमंडल में अपनी पैठ मजबूत करने की योजना के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी चंपाई सोरेन को अपनी पार्टी में शामिल करवाया था। इसका उद्देश्य आदिवासियों के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाना था।
आब आपको बताते है कि इस वीडियो के पीछे कितनी सच्चाई है…
चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं कि चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं। एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें चंपाई सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की तारीफ करते सुना जा रहा है।
सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसका कैप्शन था- ‘बहुत बड़ी खबर। चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करना चाहते हैं। हाल ही में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले चंपाई अब झामुमो में लौटना चाहते हैं। लेकिन इस बात का खंडन करते हुए चंपाई सोरेन ने अपने X हैंडल पर लिखा की ,“सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था। कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें”। उनके द्वारा किये गए इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि उनके बारे में अफवाह फैलाई जा रही थी कि वह BJP छोड़ JMM में घर वापसी कर सकतें है।
सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था।
कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें।— Champai Soren (@ChampaiSoren) December 1, 2024
Read More : Fengal के चलते झारखंड में भी होगी बारिश… जानिये कहां
Read More : आलू रोकने के मामले में CM ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को निर्देश
Read More : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम
Read More : हार पर मंथन का मजा लीजिये…!