Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandकांग्रेस अध्‍यक्ष से वेणुगोपाल का पत्र Leak करने वाले पर कार्रवाई की...

कांग्रेस अध्‍यक्ष से वेणुगोपाल का पत्र Leak करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से पहले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महा‍सचिव केसी वेणुगोपाल का एक पत्र Leak हो गया था। CM हेमंत सोरेन के नाम लिखे गये उक्‍त पत्र में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बीच संबंधित विभागों का आवंटन करने का CM से आग्रह किया गया था। साथ ही कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नाम के सामने विभागों के नाम लिखे हुए थे। लेकिन, इतनी गोपनीय चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

अब इस मामले में झारखंड राबता हज कमेटी के अध्‍यक्ष सह कांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जांचोपरांत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने अपने ‘एक्‍स’ हैंडल पर लिखा है कि अध्‍यक्ष खरगे जी झारखंड में एक मामला सामने आया। मुख्यमंत्री के नाम केसी वेणुगोपाल जी का पत्र समाचारों मे आ गया, जो बहुत ही निंदनीय है। यह जांच का विषय है कि पत्र को किसने Leak किया है। साथ ही जांचोपरांत दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये।

Read More :  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत 12 आरोपियों के खिलाफ Charge Frame

Read More :  हेमंत सरकार के समक्ष 4 महीने में बजट की 55% राशि खर्च करने की चुनौती

Read More :  BREAKING : निलंबित IAS पूजा सिंघल को मिली जमानत

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments