KML Desk: BJP की केंद्रीय कमेटी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिये 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि स्टार प्रचारकों में एक भी झारखंड के नेता का नाम नहीं है। ऐसे में क्या यी मान लिया गया है कि झारखंड BJP में कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जिसकी छवि राष्ट्रीय फलक के अनुकूल हो? क्या झारखंड के विधानसभा चुनावों में BJP को मिली करारी हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व उनके नेतृत्व क्षमता को कमतर आंकने लगा है? पार्टी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें उनलोगों को भी किनारे लगा दिया है जिनके हाथों में झारखंड विधानसभा चुनावों की पतवार हुआ करती थी।
हारे हुए सिपाहियों के दम पर चुनावी वैतरणी में उतरने को तैयार नहीं है BJP
BJP का केंद्रीय नेतृत्व अब हारे हुए सिपाहियों के दम पर चुनावी वैतरणी में उतरने को तैयार नहीं है। इसलिये, तो 40 स्टार प्रचारकों की सूची में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह के नाम को भी शामिल नहीं किया गया है। जबकि, इन दो नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी बनाया गया था। लेकिन, दोनों नेता के सानिध्य में BJP को ऐसा करारा झटका लगा कि झारखंड में अब तक के सबसे कम अंक के आंकड़े पर आकर सिमट गयी। वहीं, अंदरखाने इस बात की हलचल भी खूब होती रही कि झारखंड में BJP की जीत सुनिश्चित करने में ये दोनों ही नेता फेल साबित हुए।
Read More : ISRO ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की डॉकिंग सफल, चौथा देश बना भारत
Read More : चार महीने के भीतर नगर निकाय चुनाव कराए राज्य सरकार: झारखंड हाईकोर्ट
Read More : Saif Ali Khan के घर में कैसे घुसा हमलावर, हुआ खुलासा
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होंगे 4 कोल ब्लॉक, 9 की समस्याओं का समाधान भी शीघ्र
Read More : Internet Blackout : क्या 16 जनवरी 2025 को बंद हो जाएगा इंटरनेट? Fact Check