Ranchi : चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन समेत 6 की न्यायिक हिरासत अवधि पीएमएलए कोर्ट ने बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद आरोपियों को वीसी के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने अगली पेशी की तारीख 19 दिसंबर निर्धारित की है। वर्तमान में यह मामला आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई पर लंबित है।
मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो सद्दाम न्यायिक हिरासत में है। जबकि कारोबारी विष्णु अग्रवाल एवं प्रेम प्रकाश को जमानत प्राप्त है। वहीं एक आरोपी पुनीत भार्गव फरार चल रहा है।
Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत
Read More : JPSC अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट
Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम