Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeNationalपुष्पा 2' के प्रीमियर में बेकाबू हुई भीड़, हो गया बड़ा कांड

पुष्पा 2′ के प्रीमियर में बेकाबू हुई भीड़, हो गया बड़ा कांड

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Hyderabad : हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गयी जिसमें एक महिला कि जान चली गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। इस भगदड़ में हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर आधी रात को हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे। लोग इतनी भारी संख्या में आए कि प्रशासन के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते भगदड़ जैसे हालात हो गए और पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

दिलसुखनगर की रहने वालीं रेवती अपने पति भास्कर और अपने दो बच्चों श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो देखने आई थीं। जैसे ही भीड़ ने गेट से धक्का दिया, शोर के बीच रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘पीड़ित 39 वर्षीय महिला संध्या थिएटर में बेहोश हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल लाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री तेज को अच्छे देखभाल के लिए बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक बच्चे सहित अन्य घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रेवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल से गांधी अस्पताल ले जाया गया है।

Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार

Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई

Read More : एजेंडे के तहत, पुराने वीडियो को किया गया वायरल : चंपाई

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

Read More : हार पर मंथन का मजा लीजिये…!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments