Ranchi: ओरमाझी थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के पास दो युवकों पर गोलीबारी मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रांची SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले जिशान शेख के रूप में की गयी है। SSP ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिशान शेख का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
जेल में बंद कुख्यात सुजीत सिन्हा ने रची थी साजिश
रांची SSP ने यह भी बताया कि पूरी साजिश रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा द्वारा रची गयी थी। दरअसल, उसके गिरोह के गुर्गों ने ओरमाझी के जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल ने लेवी मांगी थी। लेकिन, जमीन करोबारी ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पुलिस के पास भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी। इधर, रंगदारी नहीं मिलने पर सुजीत सिन्हा के गुर्गे संजीव जायसवाली को गोली मारने गये थे, पर बीच में उनके कर्मचारी आजाद और जावेद आ गये और गोली उन दोनों को लग गयी।
Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई
Read More : एजेंडे के तहत, पुराने वीडियो को किया गया वायरल : चंपाई
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम
Read More : हार पर मंथन का मजा लीजिये…!