Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand'क्राइम पेट्रोल' फेम एक्टर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

‘क्राइम पेट्रोल’ फेम एक्टर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Mumbai : टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर सामने आरही है। मिली जानकारी के अनुसार टीवी के पॉपुलर एक्टर नितिन चौहान का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने मुंबई में अंतिम सांस ली। बता दें कि टेलीविजन जगत के ये जाने माने एक्टर नितिन चौहान स्पिलट्सविला 5 और क्राइम पेट्रोल जैसे शो में नजर आए थे। वहीं, इतनी कम उम्र में नितिन के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है। नितिन आखिरी बार टीवी सीरियल ‘तेरा यार हूं’ मैं नजर आए थे। नितिन के पूर्व को-स्टार विभुति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी दी है। हालांकि इस एक्टर मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विभुति ठाकुर ने अपने पोस्ट में दुखभरे मन से लिखा है, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, यह बहुत दुखद और हैरान करने वाला है, काश आप सभी मुश्किलों का सामना कर सकते, काश आप अंदर से भी मजबूत होते,’। नितिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से थे। नितिन को पहली बार पहचान शो दादागिरी 2 जीतने के बाद मिली थी। इसके अलावा, नितिन ने कई टीवी शोज में काम किया है, जिसमें जिंदगी डॉट कॉम भी शामिल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर नितिन चौहान के पेरेंट्स एक्टर का पार्थिव शरीर लेने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। नितिन के निधन पर एक्टर की फैमिली ने कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, नितिन और टीवी इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले कलाकार उनके निधन से सदमे में हैं।

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments