Ranchi : झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि कौशल विकास केवल आर्थिक प्रगति नहीं है यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही हम अपने युवाओं की वास्तविक क्षमता को उजागर कर सकते हैं और भारत को प्रतिभा और नवाचार के लिए एक वैश्विक केन्द्र बना सकते हैं। मौका था स्किल स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट 2024 कार्यक्रम का।
इस कार्यक्रम का मकसद झारखंड के युवाओं को कौशल प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर योग्य कार्यबल उपलब्ध कराना है। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि उभरते उद्योगों की मांग को पूरा करने और प्रासंगिक कौशल के साथ युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाईटी द्वारा दो लाख युवाओं को विभिन्न योजनाओं में प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
इनमें मुख्यतः राज्य के सभी 264 प्रखंडों में न्यूनतम एक कौशल केन्द्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में आये स्टेकहोल्डर्स से मंत्री ने कहा कि क्वालिटी से कोई कंपरमाइज नहीं किया जायेगा। ब्चौलियों के चक्कर में न पड़ें। कोई दिक्कत हो तो हमसे डायरेक्ट संपर्क करें। समस्या का समाधान किया जायेगा।
Read More : अडाणी और मणिपुर प्रकरण पर कांग्रेस का राजभवन मार्च
Read More : CM हेमंत ने बकाया के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी को दिया दो टूक जवाब
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : चावल तस्करों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा : मंत्री इरफान अंसारी
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज