Monday, April 7, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandकांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: देशभर में रामनवमी आज बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। झारखंड के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों को भगवा झंडों, फूलों और लाइटों से सजाया गया है।

रामभक्त ढोल-नगाड़ों, भजनों और जय श्रीराम के नारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। जगह-जगह चिकित्सा शिविर और जल सेवा केंद्र भी लगाए गए हैं।

इस बीच, कांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने भी रामनवमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व मर्यादा, सत्य और धर्म की प्रतीक है, और हमें भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments