Sunday, March 23, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandमहिलाओं के हक के लिए कांग्रेस सड़कों पर, केंद्र सरकार को घेरा

महिलाओं के हक के लिए कांग्रेस सड़कों पर, केंद्र सरकार को घेरा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन में शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। यह प्रदर्शन राजभवन के समक्ष किया गया, जहां महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा और OBC महिलाओं को आरक्षण देने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध जताया गया।

धरना को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लाकर सरकार ने केवल वोट की राजनीति की है। इस कानून का लाभ महिलाओं को तुरंत नहीं, बल्कि वर्षों बाद मिलेगा, जो उनके साथ धोखा है।

मंत्री तिर्की ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए धरातल पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा, वह करके दिखाया। तेलंगाना में OBC को आरक्षण और झारखंड कैबिनेट में महिलाओं को 50% अधिकार देना इसका स्पष्ट उदाहरण है।”

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस महिलाओं के हक और सुरक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं की हुई भागीदारी

इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधन तिर्की, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिला सुरक्षा व आरक्षण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार महिलाओं के अधिकारों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments