Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandजगन्नाथपुर विधानसभा से congress प्रत्‍याशी सोनाराम सिंकू ने भरा पर्चा

जगन्नाथपुर विधानसभा से congress प्रत्‍याशी सोनाराम सिंकू ने भरा पर्चा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Chaibasa : जगन्नाथपुर विधानसभा से congress प्रत्याशी सोनाराम सिंकू ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व सिंकू ने जगन्नाथपुर बाजार का भ्रमण कर शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ मौलानगर स्थित रस्सैल स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो, पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी विजय खां, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र हेंब्रम, युवा कांग्रेस जिला कोर्डिनेटर चंदन राय, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकिरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निसार हुसैन, विपिन सिंकू, इंटक जिला कार्यकारी अध्यक्ष सूरज मुखी, प्रखंड अध्यक्ष ललित दुराईबुरु, नोवामुंडी अध्यक्ष मंजीत प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपास्थित थे।

जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

नामांकन के बाद सोनाराम सिंकू वापस सभा स्थल पंहुचे और विधानसभा में किये गये विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें भरोसा है कि जनता का प्यार और आशीर्वाद एक बार फिर उन्हें मिलेगा। सिंकू के नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, गुवा, किरीबुरु, टोंटो, गोईलकेरा, मनोहरपुर, छोटानागरा के पार्टी कार्यकर्ता नजर आये।

जो पांच साल में पार्टी बदले, उन्‍हें सबक सिखाने की जरूरत

सोनाराम सिंकू ने कोड़ा दंपती पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि जो पांच साल में पार्टी बदले, वैसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। गीता कोड़ा का नाम लिए बिना सिंकू ने कहा कि वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करके पूंजीपतियों के साथ खड़ी हैं। वैसे लोगों को हमलोगों को जवाब देना चाहिए। कोड़ा दंपती को 20-25 साल से क्षेत्र का विधायक व सासंद बने रहने पर खदान खोलने की चिंता नही थी। कभी वन पट्टा दिलाने की नहीं सोची। जब सत्ता खत्म हुआ, तो खदान और वनपट्टा याद आया। लेकिन, इन्‍हें पता नहीं है कि झारखंड की  गठबंधन सरकार काम कर रही है। माताओं-बहनों और बेरोजागार युवाओं के लिए काम कर रही है।

Read More :

Read More :

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments