Ranchi: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के जेसीसी, कल्याण एवं सुरक्षा समिति बोर्डों का विस्तार किया गया है। भारतीय मजदूर संघ के कोल उद्योग प्रभारी के लक्ष्मण रेड्डी तथा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह के अनुमोदन पर इस संबंध में निर्णय लिया गया। इसमें जेसीसी सदस्य के रूप में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष निर्गुण महतो तथा महामंत्री शशिभूषण सिंह को पुनः जेसीसी सदस्य बनाया गया।
अनूप सिंह, रामेश्वर मंडल एवं मुकेश कुमार कल्याण समिति के सदस्य
रांची मुख्यालय से अनूप सिंह, रामेश्वर मंडल एवं मुकेश कुमार कल्याण समिति के सदस्य बनाये गये। वहीं, सुरक्षा समिति सदस्य के रूप जय प्रकाश झा, विशाल कुमार एवं राघवेंद्र पासवान को नामित किया गया। अपने मनोनयन पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ के कोल उद्योग प्रभारी के लक्ष्मण रेड्डी एवं भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह का आभार व्यक्त किया।
केन्द्रीय एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देने का ताता लगा
सीसीएल सीकेएस कार्यकर्ताओं एवं सभी केन्द्रीय तथा कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देने का ताता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में रवींद्र कुमार मिश्रा, संजय सिंह, शंभू सिंह, संजय ओझा, विनय कुमार सिंह, कुलदीप, दिलीप मारिक, रामनिहोरा सिंह, टिकेट महतो, राजू स्वामी, दिलीप कुमार, रणविजय सिंह, दिलीप गोस्वामी, अनिल कुमार, प्रमोद सिंह, शशिभूषण, विनय कुमार गुप्ता, शिव कुमार सिह, नीरज सिंह, शुभाशीष चटर्जी, मनोज सहाय, अमित कुमार, राजेश्वर चंद्र डे, सीसीएल सीकेएस के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री संत सिंह, राजेश पासवान, बिरेन्द्र गुप्ता, शाहनवाज खान, माया मेहता एवं अनिता भोक्ता समेत अन्य लोग शामिल रहे।