Patna : साल 2025 के पहले रोज यानि एक जनवरी को बिहार के लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह और रात के समय स्मॉग और मध्यम से घना कोहरा रहने की आशंका जतायी है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चलने और बादल छाए रहने के कारण तापमान गिरा है, जिससे अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को इसी तरह के मौसम का एहसास होगा। इस कारण 72 घंटे के भीतर शीत दिवस यानी कोल्ड-डे जैसे हालात बनने के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।
आज यानी मंगलवार सुबह से ही राजधानी पटना ठंढ हवा चल रही है, हालांकि बीते साेमवार की तुलना में आज कुहासा कम और मौसम साफ है। सोमवार को पटना में ठिठुरन भरी ठंड रही। कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ।पटना में भी सुबह से रात तक कुहास के साथ ठंड हवा बहती रही।
Read More : ‘मंईयां सम्मान’ पर बोले CM हेमंत- जो कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया
Read More : Hazaribagh SDO की पत्नी की इलाज के दौरान मौत
Read More : पूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार
Read More : स्टूडेंटस को मिलेगा PM मोदी से Direct बात करने का मौका
Read More : ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द