Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeNationalठंड का कहर जारी, कई राज्यों में भीषण शीत लहर की चेतावनी

ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में भीषण शीत लहर की चेतावनी

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई, तो कुछ राज्यों में बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है 23 दिसंबर की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा। वहीं 24 दिसंबर को पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। 28 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड के बीच 24 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में खास कर पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं पूर्वी भारत में खास कर ओडिशा और पूर्वोतर के राज्यों में घना कोहरा रह सकता है। 24 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा रह सकता है।

Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा

Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments