Ranchi: मंईयां सम्मान योजना को लेकर CM हेमंत सोरेन ने कहा है कि जो कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया। उन्होंने अपने ऑफिसियल ‘एक्स‘ हैंडल पर पोस्ट कर ये बातें लिखी। ऑडियो-वीडियो पोस्ट के जरिये CM ने बताया है कि देश भर में पहली बार झारखंड में हर मंईयां को सालाना 30 हजार रुपये दिये जाने की शुरुआत हो गयी है। हर महीने राज्य की माताओं-बहनों के खाते में 2500 रुपये भेजा जा रहा है।
जो कहा – उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया। pic.twitter.com/zz06y4Hpbd
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 28, 2024
डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण आज का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित
अपने दूसरे ‘एक्स’ पोस्ट के जरिये CM हेमंत सोरेन ने जानकारी दी है कि पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान योजना का 28 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम टाल दिया गया है। लेकिन, मैंने जो वादा अपने राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं। हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये और साल के पूरे 30,000 रुपये हमेशा दिये जायेंगे।
Read More : Hazaribagh SDO की पत्नी की इलाज के दौरान मौत
Read More : पूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार
Read More : ‘ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’ पेट फाड़ कर सारा पैसा निकालने का काम करूंगा : सतेन्द्र नाथ तिवारी
Read More : स्टूडेंटस को मिलेगा PM मोदी से Direct बात करने का मौका
Read More : ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द