Ranchi: CM हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में Eco Tourism के विकास हेतु एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। CM ने कहा कि राज्य में Eco Tourism की अपार संभावनाएं हैं। Eco Tourism को इस प्रकार विकसित किया जाये, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके।
इको टूरिज्म के संभावति स्थलों को चिह्नित करने का निर्देश
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि वन विभाग और पर्यटन विभाग आपसी समन्वय के साथ Eco Tourism के विकास के लिए उन स्थानों को चिह्नित करें, जहां इसकी संभावनाएं हैं। इस दौरान अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी। बैठक में झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी और पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार मौजूद थे।
Read More : भ्रामक खबरों पर बिफरे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सचिव को दिया जांच का आदेश
Read More : कैमरून में फंसे झारखंड के 11 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी, एयरपोर्ट पर स्वागत
Read More : नक्सली संगठन टीपीसी ने इस कंपनी को दी चेतावनी
Read More : निलंबित IAS पूजा सिंघल का वापस हो सकता है निलंबन, कमेटी कर रही विचार
Read More : 1 जनवरी को बाबा बैद्यनाथ के शीर्घ दर्शन के लिये चुकानी होगी दोगुनी कीमत