Ranchi: झारखंड की रॉयल्टी मद का 1.36 लाख करोड़ का बकाया के मुद्दे पर CM हेमंत सोरेन ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने अपने ऑफिसयल ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है, ‘‘हम झारखंडियों की मांग हवा-हवाई नहीं है बाबूलाल जी। यह हमारे हक़, हमारे मेहनत का पैसा है। झारखंडी हकों का आपका यह विरोध वाकई दुखद है। जब आपको अपने संगठन की पूरी ताकत लगा कर हमारे साथ खड़ा होना था, तब आप विरोध में खड़े हो गये। खैर, हम अपना हक अवश्य लेंगे, क्योंकि यह पैसा हर एक झारखंडी का हक है।’’
हम झारखंडियों की माँग हवा-हवाई नहीं है आदरणीय बाबूलाल जी।
यह हमारे हक़, हमारे मेहनत का पैसा है।
झारखंडी हकों का आपका यह विरोध वाक़ई दुखद है। जब आपको अपने संगठन की पूरी ताक़त लगा कर हमारे साथ खड़ा होना था – आप विरोध में खड़े हो गए।
खैर, हम अपना हक़ अवश्य लेंगे, क्यूंकि यह… https://t.co/5zdGb0MA6R pic.twitter.com/Bk4SWXqZ4J
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 18, 2024
बाबूलाल ने 1.36 लाख करोड़ बकाया के दावे को निराधार बताया था
बता दें कि BJP झारखंड सरकार की ओर से केंद्र पर 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाया के दावे को निराधार बता रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज ही अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा था, ‘‘JMM द्वारा हवा-हवाई बातें कर केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ का बकाया रखने का निराधार और भ्रामक आरोप लगाया जा रहा है। अगर JMM के पास इस आंकड़े को लेकर कोई ठोस प्रमाण है, तो वे पूरे दस्तावेज और तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें।’’ मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को नसीहत देते हुए लिखा था झूठे आरोपों और गलत आंकड़ों के सहारे केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने की बजाय झारखंड की असल समस्याओं पर ध्यान दीजिये।
झामुमो के द्वारा हवा-हवाई बातें कर केंद्र सरकार पर ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया रखने का निराधार और भ्रामक आरोप लगाया जा रहा है।
अगर झामुमो के पास इस आंकड़े को लेकर कोई ठोस प्रमाण है, तो वे पूरे दस्तावेज़ और तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें। झामुमो को स्पष्ट करना चाहिए कि ये राशि…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 17, 2024
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : चावल तस्करों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा : मंत्री इरफान अंसारी
Read More : झारखंड में अब प्रखंड स्तर पर लगेगा पशु बाजार : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
Read More : JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने छोड़ा
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज