Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CM हेमंत सोरेन आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। CM हेमंत सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन
Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र
Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये
Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी
Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार