Ranchi : केंद्र सरकार के जरिये झारखंड सरकार का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाये से इनकार करने पर राज्य के CM हेमंत सोरेन ने भाजपा सांसदों से अपील की है। CM हेमंत ने आज यानी मंगलवार को सोशल मीडिया के अपने X अकाउंट पर लिखा है कि झारखंड भाजपा के सांसदों से उम्मीद है कि वे हमारे इस जायज मांग को दिलवाने के लिए अपनी आवाज अवश्य बुलंद करेंगे। झारखंड के विकास के लिए इस बकाये राशि की नितांत जरुरत है।
यहां याद दिला दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार पर कोई बकाया नहीं है। रॉयल्टी का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया नहीं है। केंद्र सरकार के इस जवाब के बाद केंद्र और राज्य के बीच इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। यह झारखंड के लिए यह एक बड़ा मुद्दा है, जिसमें सालों से कहा जाता रहा है कि केंद्र सरकार पर रॉयल्टी का 1.36 लाख करोड़ रुपया का बकाया है, उसे वापस करना चाहिए।
सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में यह सवाल उठाया था कि कोयला सहित माइंस से प्राप्त 1.36 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार पर बकाया है। केंद्र सरकार उसे झारखंड सरकार को नहीं दे रही है। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई राशि बकाया नहीं है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है।
उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को राज्य के CM हेमंत सोरेन ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया था। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया था कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख रुपये बकाये का भुगतान कर दें। CM हेमंत सोरेन के जरिये PM को पत्र लिखे जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा मुद्दा बनाया था।
झारखंड भाजपा के सांसदों से उम्मीद है की वे हमारे इस जायज़ माँग को दिलवाने के लिए अपनी आवाज़ अवश्य बुलंद करेंगे।
झारखंड के विकास के लिए यह राशि नितांत आवश्यक है। pic.twitter.com/wDMaqFCxyO
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 17, 2024
Read More : राजधानी में अपराधी बेलगाम, जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
Read More : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने विजय दिवस पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Read More : डीपीएस बोकारो के अनुराग गौतम बने UPSC IES टॉपर
Read More : शीत लहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में COLD WAVE का येलो अलर्ट
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट