KML Desk: चीन में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस यानी HMPV का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यह वायरस भारत में भी पैर पसारना शुरू कर चुका है। कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र में भी HMPV वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आये हैं। नागपुर में दो नाबालिग में इस वायरस के लक्षण मिले हैं। इससे पहले कनार्टक के बेंगलुरु में दो, गुजरात के अहमदाबाद में एक, पश्चिम बंगाल में एक और तमिलनाडु के चेन्नई और सलेम में HMPV संक्रमण के एक-एक मामले सामने आ चुके हैं।
नागपुर में दो नाबालिग HPPV पॉजिटिव
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 13 साल की किशोरी और 7 साल का किशोर HMPV पॉजिटिव पाया गया है। दोनों को सर्दी, खांसी, बुखार था, जिसके बाद इनके परिवारवालों में इनकी जांच करायी, जिसमें दोनों में HMPV संक्रमण के लक्षण मिले। महाराष्ट्र में HMPV के दो मामले सामने में आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल और जेजे अस्पताल को HMPV संक्रमित मरीजों का मुख्य अस्पताल बनाया गया है।
HMPV वायरस के लक्षण
अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, HMPV वायरस के प्रमुख लक्षणों में खांसी, सर्दी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ शामिल है। यह वायरस का संक्रमण खासतौर पर छोटे बच्चों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों पर होता है। वहीं, यह संक्रमण तीन से पांच दिनों के भीतर गंभीर रूप ले सकता है।
कैसे फैलता है HMPV वायरस?
HMPV वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या नजदीकी संपर्क, जैसे हाथ मिलाने से फैलता है। यह वायरस कोविड-19 की तरह ही सांस के जरिए और सतहों के संपर्क से भी फैल सकता है।
संक्रमण से बचाव के उपाय
- दिन में कई बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें।
- बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।
- गंदे हाथों से मुंह, नाक और आंखों को छूने से बचें।
- खूब पानी पियें और पोषक आहार लें।
- नियमित व्यायाम करें।
- कमरों में वेंटिलेशन की व्यवस्था जरूर रखें।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय
Read More : अब महिलाएं सपना भी देख सकेंगी और उसे पूरा भी कर सकेंगी: CM हेमंत सोरेन
Read More : अब पोर्टल और एप्प पर दीजिये बजट को लेकर अपनी राय
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’