Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandChhath Puja को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव

Chhath Puja को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : 7 और 8 नवंबर को छठ महापर्व के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ होती है, छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तालाबों और नदियों में जाते हैं। इसे लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत 7 नवंबर की सुबह 8 बजे से अगले दिन 8 नवंबर की सुबह 8 बजे तक शहर में मालवाहक और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक और भारी वाहन निर्धारित समय में रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने मंगलवार को जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, छठ महापर्व के मौके पर बड़ी संख्या में लोग वाहन से घाटों पर पहुंचते है जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, घाट पर जाने का रूट भी निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 25 से अधिक स्थानों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे। वहीं रांची ट्रैफिक एसपी सुरेश करमाली ने जानकरी देते हुए बताया कि ट्रैफिक जवानों की तैनाती के साथ ही सभी प्रमुख तालाबों और डैम पर ट्रैफिक पुलिस के एक-एक अफसर की भी तैनाती की जा रही है।

शहर में यह रहेगी व्यवस्था

  • 7 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 8 नवंबर को सुबह 2 बजे से सुबह 8 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • मालवाहक वाहन निर्धारित समय में रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक शहरी क्षेत्र में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक कांके और राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाई गई है।
  • फिरायालाल से चडरी तालाब और जेल चौक से फिरायालाल तक सड़क पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यहां पार्क करें वाहन

  • रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाब मार्ग पर आने वालों के लिए नगर निगम पार्क के सामने सड़क किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब मार्ग पर सड़क किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • राम मंदिर से कांके डैम मार्ग पर सीएमपीडी, गांधी नगर और रॉक गार्डेन में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • शालीमार बाजार से छठ तालाब मार्ग पर शालीमार बाजार में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • शहीद मैदान से छठ तालाब मार्ग पर शहीद मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • जेल चौक के पास सड़क किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • लालपुर ट्रैफिक थाना के पास सड़क किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • सर्जना चौक से बड़ा तालाब मार्ग पर सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच पार्किंग में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • चुटिया से स्वर्णरेखा नदी मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • बनस तालाब चुटिया जाने वाले लोग सड़क किनारे अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments