Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandचंद्रवंशी महासभा ने समाज की राजनीतिक भागीदारी पर दिया जोर

चंद्रवंशी महासभा ने समाज की राजनीतिक भागीदारी पर दिया जोर

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: राजधानी रांची के रातू रोड में डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी की अध्यक्षता में चंद्रवंशी महासभा केंद्रीय समिति की बैठक एवं होली मिलन समारोह की बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड प्रदेश के विभिन्न गुटों के प्रमुख चंद्रवंशी नेताओं ने भाग लिया और एक मंच पर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में चंद्रवंशी समाज को मजबूत करने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने चंद्रवंशी समाज को हाशिए पर रखने की कोशिश की है, और अब समाज को अपना राजनीतिक भविष्य खुद तय करना होगा। इसके लिए समाज को संगठित करना होगा, और हम पूरे प्रदेश के जिलों में घूम कर समाज को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

Read More : झारखंड में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के बिना पेश होगा बजट : JMM

सभी चंद्रवंशी गुटों को एकजुट होकर करना होगा काम – सुदेश चंद्रवंशी

वहीं सुदेश चंद्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी चंद्रवंशी गुटों को एकजुट होकर काम करना होगा और अब झारखंड में केवल एक बैनर के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से मिलकर झारखंड सरकार से यह मांग की है कि चंद्रवंशी समाज को निगम बोर्ड में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

Read More : हजारीबाग में NPS नियुक्त 6,000 कर्मियों को PF Account Number आवंटित

कार्यक्रम के संयोजक बजरंग वर्मा, प्रेम वर्मा और रवींद्र वर्मा ने कहा कि यह बैठक चंद्रवंशी समाज के विभिन्न गुटों के नेताओं का मिलकर एक मंच पर आने का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने यह भी बताया कि वे नगर निगम चुनावों में मजबूती से उतरेंगे, समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करने का प्रयास करेंगे, और महिलाओं को शिक्षा और राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। इस बैठक में नीतीश चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, सुरजीत नाग वाला, शंभू चंद्रवंशी, भास्कर वर्मा, अरुण वर्मा, आशीष वर्मा, उमेश कुमार, लखपति सिंह, जगदीश सिंह, जग्गू, जगदीश वर्मा, सागर वर्मा, अधिवक्ता नंदू भैया, सोनू राम, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Read More : झारखंड बजट 2025-26ः हेमंत सरकार की नीतियां और जनता की उम्मीदें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments