Patna : बेखौफ अपराधियों ने सरेराह छड़ कारोबारी उदय राज की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार गुंडों ने उदय के सिर में गोली मारी और फरार हो गये। इस दुस्साहसिक वारदात को बीती रात पटना के नदी थाना क्षेत्र के मोजीपुर गांव में अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 45 साल के उदय राज छड़, गिट्टी और बालू का कारोबार करते थे। बीती रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर बुलेट से घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार गयी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गये। खून से लथपथ उदय राज को पास के अस्पताल ले गये, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उदय राज की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। उनके परिजनों और लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। रोड के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गयी। ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक जाम लगी हुआ था।
Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई
Read More : कुख्यात मयंक सिंह के नाम का पोस्ट वायरल… देखें
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम